GautambudhnagarGreater Noida

एक्टिव सिटीजन के सदस्य हरेंद्र भाटी ने संभाला मोर्चा, बढ़ती गंदगी को साफ करने के लिए खुद झाड़ू लेकर निकले

एक्टिव सिटीजन के सदस्य हरेंद्र भाटी ने संभाला मोर्चा, बढ़ती गंदगी को साफ करने के लिए खुद झाड़ू लेकर निकले

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पिछले करीब एक हफ्ते से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सफाईकर्मी के हड़ताल पर होने से शहर में गन्दगी का अंबार लगा है। वहीं बढ़ती गंदगी को साफ करने के लिए एक्टिव सिटीजन टीम सदस्य हरेंद्र भाटी खुद झाड़ू लेकर निकल पड़े।एक्टिव सिटीज़न टीम से हरेन्द्र भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा शहर हाइटेक सिटी ग्रेटर नोएडा में सफाई कर्मी हड़ताल पर है। सेक्टरो में झाड़ू ना लगने से जिसका असर दीपावली से पहले हुआ और अब दीपावली के बाद भी दिखाई दे रहा है। ग्रेटर नोएडा के मुख्य शहर अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा सभी सेक्टरों में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। आज हमने स्वयं अपनी गली में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और सभी सेक्टर वासियो को वीडियों डालकर जागरूक करना चाहता हूं कि अपने आसपास स्वयं सफाई अवश्य किया करें ताकि साफ सुथरा माहौल और सुंदरता दिखाई दे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button