GautambudhnagarGreater Noida

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा तीन दिवसीय 51 कुंडिया राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन।

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा तीन दिवसीय 51 कुंडिया राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा का सूत्र देने वाले गायत्री सिद्ध प॰ श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा तीन दिवसीय 51 कुंडिया राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क 4 में हुआ। इस बारे में हमें महेश कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति के आधार: यज्ञ पिता एवं गायत्री माता को आधार बनाकर इसका उद्देश्य बाह्य एवं आंतरिक वातावरण की शुद्धि, मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण जैसी देव्य योजनाएँ हैं। 7 मार्च को लगभग 500 बहनों की कलश यात्रा से इसका शुभारंभ हुआ, 8 मार्च को हज़ारों श्रद्धालुओं ने विराट गायत्री यज्ञ/दीप यज्ञ/डॉ चिन्मय पण्ड्याज/ शेफाली दीदी का उद्बोधन का पुण्य लाभ प्राप्त किया। और 9 मार्च को पूर्णाहुति के साथ इसका समापन हुआ। इस आयोजन में 100 से अधिक संस्कार निःशुल्क कराये गये जैसे गुरु दीक्षा, अन्नाप्राशन, विद्यारंभ, पुंसवन, मुण्डन इत्यादि। पुस्तक मेला एवं प्रदर्शनी सभी के लिए मुख्य आकर्षण रहे। सभी श्रद्धालु भाई-बहनों ने इस आयोजन में सपरिवार भाग लेकर महान पुण्य लाभ अर्जित किया।

Related Articles

Back to top button