HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा द्वारा मेगा जॉब फेयर,पहले दिन 40 प्रतिष्ठित कंपनियों ने व 1500 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार
HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा द्वारा मेगा जॉब फेयर,पहले दिन 40 प्रतिष्ठित कंपनियों ने व 1500 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार

ग्रेटर नोएडा । ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित मेगा जॉब फेयर “Job Quest Expo 2026” के प्रथम दिवस (21 अप्रैल 2026) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रथम दिवस में लगभग 40 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया तथा करीब 1500 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। चूंकि यह जॉब फेयर दो दिवसीय है, अतः चयन प्रक्रिया आगामी दिन भी जारी रहेगी। चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची कंपनियों द्वारा संभवतः 22 अप्रैल 2026 को घोषित की जाएगी।
HIMT ग्रुप के चेयरमैन एच. एस. बंसल ने अभ्यर्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा सहभागी कंपनियों एवं संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाला बताया।इस अवसर पर गौतमबुद्धनगर की सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री भी उपस्थिति रही। सभी रिक्रूटर्स ने इस मेगा जॉब फेयर के उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना करते हुए इसकी भव्य व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
वहीं ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने भी आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की।यह मेगा जॉब फेयर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी, प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, निदेशक, प्रबंधन अध्ययन, प्रो. (डॉ.) अनुज मित्तल, निदेशक, एचआईएमटी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, प्रो (डॉ) अमित सिंह, प्राचार्य, हरलाल स्कूल ऑफ लॉ, डॉ. मनोरमा , प्राचार्या-एजुकेशन, नरेंद्र उपाध्याय, एचओडी-आईटी विभाग, डॉ. दिनेश कुमार, एचओडी-बायो टेक्नोलॉजी और कविता चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।




