GautambudhnagarGreater noida news

एमएसएमई उद्योगों पर बढ़ते आर्थिक दबाव एवं हालिया वेतन वृद्धि के प्रभाव के संबंध में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक विकास आयुक्त लखनऊ को दिया ज्ञापन

एमएसएमई उद्योगों पर बढ़ते आर्थिक दबाव एवं हालिया वेतन वृद्धि के प्रभाव के संबंध में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक विकास आयुक्त लखनऊ को दिया ज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर। एमएसएमई उद्योगों पर बढ़ते आर्थिक दबाव एवं हालिया वेतन वृद्धि के प्रभाव के संबंध में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) लखनऊ को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर उपस्थित रही एवं उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि उद्यमियों द्वारा उठाई गई सभी मांगों एवं समस्याओं पर शासन स्तर पर सकारात्मक एवं प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा, तथा शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा। उद्यमियों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट रूप से बताया कि वर्तमान समय में एमएसएमई सेक्टर कच्चे माल की बढ़ती कीमतों, ऊर्जा लागत में वृद्धि, वेतन वृद्धि के अतिरिक्त दबाव, नियामकीय जटिलताओं एवं बाजार की अनिश्चितताओं के कारण गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में उद्योगों को राहत प्रदान करने हेतु तत्काल नीति समर्थन एवं संतुलित निर्णय अत्यंत आवश्यक हैं।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) दीपक कुमार , अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक विकास, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन) आलोक कुमार , गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम , ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी नवीन कुमार सिंह , आयुक्त उद्योग गौतमबुद्ध नगर पंकज निरंजन एवं उप श्रमायुक्त गौतमबुद्ध नगर राकेश द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के महासचिव सुनील दत्त शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट नरेश चौहान, सुधीर त्यागी, किशन शर्मा, डॉ. खुशबू सिंह एवं अन्य औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।आईबीए के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि शासन एवं प्रशासन द्वारा उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा, जिससे उद्योगों की निरंतरता एवं रोजगार के अवसर सुरक्षित रह सकें

Related Articles

Back to top button