GautambudhnagarGreater noida news

राष्ट्रीय लोकदल स्थापना दिवस के अवसर पर गौर यमुना सिटी में मेरठ मंडल सदस्यता प्रभारी प्रियंका अत्री ने चलाया सदस्यता अभियान 

राष्ट्रीय लोकदल स्थापना दिवस के अवसर पर गौर यमुना सिटी में मेरठ मंडल सदस्यता प्रभारी प्रियंका अत्री ने चलाया सदस्यता अभियान 

ग्रेटर नोएडा ।राष्ट्रीय लोकदल स्थापना दिवस के अवसर पर गौर यमुना सिटी में मेरठ मंडल सदस्यता प्रभारी प्रियंका अत्री का हमारे कार्यालय पर सदस्यता अभियान को गति देने के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया यहां उपस्थित सभी दुकानदारों को सदस्यता दिलवाई गई तथा प्रियंका अत्री का स्वागत किया गया एडवोकेट प्रियंका चौधरी ने बताया कि परम श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह ने जिस मेहनत संघर्ष और अपनी क़ाबिलीयत के दम पर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी को बनाकर खड़ा किया जो विरासत किसान मजदूर देश को देकर गए हैं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह उस विरासत को संभालने का आगे बढ़ाने का ज़िम्मा ना केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का है बल्कि देश के हर किसान वर्ग कमेरा वर्ग का भी बनता है कि सभी राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से जुड़े और राष्ट्रीय लोकदल पार्टी को मज़बूत करने का काम करें आगे बढ़ाने का काम करें ताकि अपनी आवाज़ को हम केवल सड़क पर ना बल्कि संसद में खड़े होकर हमारे हकों की बात की जाए प्रियंका चौधरी ने बताया कि 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंत से राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संकल्प लेते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि गाँव गाँव जाकर पार्टी को बढ़ाने का सदस्यता अभियान चलाने का संकल्प सफल बनाएँ जिससे कार्यकर्ता भी मज़बूत होगा और पार्टी भी मज़बूत होगी चौधरी चरण सिंह ने जमींदारी उन्मूलन अधिनियम जैसे किसानों के हक़ के क़ानून बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया जो आज भी किसानों की ताक़त है इस अवसर पर पार्टी के अतुल चौधरी जिला उपाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अरुण कुमार अत्री ,लक्ष्मण, कुंतलराज कुमार, दुष्यंत ऋषभ, पुनीत, प्रमोद आदि लोगों ने भाग लिया

Related Articles

Back to top button