GautambudhnagarGreater noida news

राष्ट्रीय लोकदल ने एडवोकेट प्रियंका चौधरी अत्री को बनाया मेरठ मंडल का सदस्यता प्रभारी 

राष्ट्रीय लोकदल ने एडवोकेट प्रियंका चौधरी अत्री को बनाया मेरठ मंडल का सदस्यता प्रभारी 

ग्रेटर नोएडा ।राष्ट्रीय लोक दल रालोद ने पार्टी संगठन को और मज़बूती देने के लिए अहम नियुक्ति करते हुए गौतमबुद्धनगर की जानी मानी समाजसेवी एवं अधिवक्ता पूर्व कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन प्रियंका चौधरी अत्री को मेरठ मंडल का सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया है यह नियुक्ति रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी के निर्देश पर तथा राष्ट्रीय महासचिव संगठन मंत्री त्रिलोक त्यागी तब प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय की अनुशंसा से की गई है प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम आदित्य सिंह ने आदेश जारी करते हुए विश्वास जताया कि प्रियंका चौधरी अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी तथा चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह जी की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाते हुए संगठन को सशक्त बनाने का काम करेंगी एडवोकेट प्रियंका चौधरी इससे पहले भी राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ गौतमबुद्ध नगर की जिला अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी निभा चुकी है प्रियंका चौधरी ने गाँव गाँव जाकर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की विचारधारा परम श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का कार्य किया है चाहे लोक सभा के चुनाव की बात करें या विधानसभा के चुनाव की बात करें प्रियंका हर चुनाव में बढ़ी सक्रियता पूर्वक डोर टू डोर प्रचार करके पार्टी के लिए अपनी निष्ठा ईमानदारी से भागीदारी निभाती हैं संगठन में उनकी सक्रियता और समझ जनसंपर्क कौशल को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है इस नियुक्ति की सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राम आशीष राय क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन और सदस्यता प्रभारी अजीत राठी को भी प्रदर्शित की गई है इस मौके पर अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट प्रियंका अत्री ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें संगठन ने दी है उसे वह पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाह करेंगी

Related Articles

Back to top button