GautambudhnagarGreater noida news

शारदा विश्वविद्यालय में मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस 

शारदा विश्वविद्यालय में मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस 

ग्रेटर नोएडा । अप्रैल 2026 को विश्व नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर शारदा विश्वविद्यालय परिवार हर्ष एवं श्रद्धा के साथ इस दिव्य दिन का आयोजन कर रहा है। यह विशेष दिवस शांति, एकता और भाईचारे का संदेश देता है, जो हम सभी को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करता है।इस शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारी सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप कर आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। यह आयोजन न केवल व्यक्तिगत उन्नति का माध्यम है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को भी सशक्त बनाता है। शारदा विश्वविद्यालय इस पावन अवसर पर “एक साथ, एक मंत्र, एक शक्ति” के भाव के साथ विश्व शांति, एकता और सद्भाव का संदेश साझा करता है।

शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर वाई. के. गुप्ता ने कहा : “नवकार मंत्र केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली शक्ति है। जब हम इसे सामूहिक रूप से जपते हैं, तो यह हमारे भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यह मंत्र हमें एकता, शांति और आत्मिक संतुलन की ओर प्रेरित करता है। आज के समय में इसकी प्रासंगिकता और भी अधिक बढ़ जाती है।”

इस कार्यक्रम के मौके पर छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. प्रमोद कुमार, डायरेक्टर डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. सुदीप, डॉ. अमित, डॉ. रुचि जैन, डॉ. दीप्ति पाराशर, डॉ. सुमन लताधर सहित सभी विभागों के डीन, फैकल्टी मेंबर, स्टाफ, स्टूडेंट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button