भाकियू अराजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौतमबुद्धनगर के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव मनोज कुमार से लखनऊ में की वार्ता
भाकियू अराजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने
गौतमबुद्धनगर के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव मनोज कुमार से लखनऊ में की वार्ता
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन
अराजनीतिक संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारणी के किसान नेताओं के नेतृत्व मे गौतमबुद्धनगर के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्य सचिव मनोज कुमार से लखनऊ में वार्ता हुई ।वार्ता में संगठन के पदेश सचिव दया प्रधान गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष चौधरी महेंद्र मुखिया ने गौतम बुद्ध नगर के किसानों की मांगो को मजबूती के साथ रखा और कहा की गौतम बुद्ध नगर के किसानों को 10% विकसित भूखंड 64.7% बढ़ा हुआ मुआवजा बैकलिज स्थानीय उद्योगों में 40% रोजगार व अन्य मुद्दों पर चौधरी महेंद्र मुखिया ने कहा कि ऐच्छर गांव से 10 परसेंट प्लॉट देने की नीति बनी उसे गांव को ही 33 साल से दर-दर भटकना पड़ रहा है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है मुख्य सचिव के सामने रखा मुख्य सचिव मनोज कुमार ने सभी मागो जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया वार्ता में विक्रम ऐच्छर रोहित भड़ाना मौजूद रहे