महिलाएं समाज की प्रेरणा और शक्ति का प्रतीक – नीतिका जैन
महिलाएं समाज की प्रेरणा और शक्ति का प्रतीक – नीतिका जैन

ग्रेटर नोएडा। द जॉली किड्स प्री स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल नीतिका जैन ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला।प्रिंसिपल नीतिका जैन ने कहा कि महिलाएं समाज की असली शक्ति हैं। एक महिला माँ, बहन, बेटी और शिक्षिका के रूप में न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को नई दिशा देती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के जीवन में शिक्षिकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वे नन्हे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और जीवन के मूल्यों से भी परिचित कराती हैं।.उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली शिक्षिकाएं बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। उनका धैर्य, स्नेह और समर्पण ही बच्चों को आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके समर्पण तथा योगदान को नमन किया। साथ ही समाज की सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।




