महिला हुई ठगी का शिकार,लिंक भेज कर खाते से 60 हजार रुपये की रकम उड़ाई
महिला हुई ठगी का शिकार,लिंक भेज कर खाते से 60 हजार रुपये की रकम उड़ाई
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा।दनकौर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को इंटरनेट मीडिया के एक एप्लीकेशन पर लिंक भेज कर अज्ञात आरोपित ने उनके खाते से 60 हजार रुपये की रकम उड़ा दी। पीड़ित ने साइबर सेल में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित महिला चंचल ने बताया कि वह बुधवार को अपने घर पर थी। इसी दौरान उनको एक व्यक्ति का कॉल आया। जिसने खुद को बैंककर्मी बताया और कहा कि वह क्रेडिट कार्ड का उपयोग करती है। आरोपी ने कहा कि कि यदि वह भारत से बाहर जाती है तो उनका शुल्क ज्यादा कटेगा। जिससे बचने का झांसा देकर महिला कुछ जरूरी जानकारियां मांगी गईं। आरोपित के झांसे में आकर महिला ने सभी जानकारियां दी दीं। इसके बाद आरोपित ने उनके इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर एक लिंक भेज दिया। लिंक को क्लिक करने के बाद महिला के बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिये गये। महिला को ठगी की जानकारी होने पर उसने पुलिस से मामले की शिकायत की है। साइबर सेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।