20 करोड़ की लागत से सिरसा–खेरली मार्ग के चौड़ीकरण एवं सीसी रोड निर्माण का हुआ शुभारंभ । सैकड़ों गांवों को ग्रेटर नोएडा–नोएडा से जोड़ने वाला मार्ग का होगा चौड़ीकरण
20 करोड़ की लागत से सिरसा–खेरली मार्ग के चौड़ीकरण एवं सीसी रोड निर्माण का हुआ शुभारंभ
सैकड़ों गांवों को ग्रेटर नोएडा–नोएडा से जोड़ने वाला मार्ग का होगा चौड़ीकरण
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बल
भाजपा के स्थापना दिवस पर महिला कार्यकर्ताओं द्वारा फीता काटकर हुआ शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा ।जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरसा (ग्रेटर नोएडा) से खेरली नहर तक लगभग 20 करोड़ की लागत से सीसी रोड एवं मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जो समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्त भूमिका का सशक्त संदेश है।इस मार्ग के लिए लंबे समय से क्षेत्रवासियों मांग करते आ रहे थे। यह मार्ग संकरा एवं जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस मार्ग के बनने से सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगी।यह मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को सीधे ग्रेटर नोएडा एवं नोएडा से जोड़ने वाला एक प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसके चौड़ीकरण होने से न केवल स्थानीय ग्रामीणों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के विभिन्न जनपदों के लोगों के लिए भी यह मार्ग आवागमन का प्रमुख माध्यम बनेगा। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक आवश्यकताओं तक पहुंच पहले से कहीं अधिक आसान और तेज होगी।इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “यह संपर्क क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। साथ ही यह मार्ग ग्रेटर नोएडा को सीधे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने में महत्वपूर्ण कड़ी सिद्ध होगा, जिससे क्षेत्र में निवेश, औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं प्राप्त होंगी।”जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि *’प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में जेवर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, विद्युत, जलापूर्ति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को गति दी जा रही है, जिससे क्षेत्र को एक सशक्त एवं विकसित पहचान मिल सके।”
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने यह भी आश्वस्त किया कि *”निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि जनता को शीघ्र ही इस परियोजना का लाभ मिल सके।”
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। इस मार्ग के साथ ही जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने 01 करोड़ 91 लाख रुपए की धनराशि से ग्राम खेरली कासना मार्ग से पंचायतन चीरसी लिंक रोड तक का मार्ग का भी शुभारंभ किया।




