GautambudhnagarGreater noida news
बिसरख ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन
बिसरख ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा । बिसरख ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों तथा ब्लॉक क्षेत्र में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक चोटीवाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर इस जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करे और जनता को सच्चाई से अवगत कराए। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा जैसी ताकतों को जवाब देने का सबसे बड़ा हथियार है।




