GautambudhnagarGreater noida news

मिशन शक्ति अभियान के तहत एस डी कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं को पुलिसकर्मियों ने किया जागरूक।

मिशन शक्ति अभियान के तहत एस डी कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं को पुलिसकर्मियों ने किया जागरूक।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एस डी कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं को महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के बारे में जागरूक किया। महिला आरक्षी ने कानूनी अधिकारों, गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे परवानी में अध्ययनरत बालिकाओं को विभिन्न जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

एसीपी अरविन्द कुमार द्वारा मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर वहां अध्ययनरत बालिकाओं को महिलाओं की सुरक्षा और अधिकार के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गयी। बालिकाओं से संवाद कार्यक्रम के तहत उन्हें महिलाओं के कानूनी अधिकार आदि विषयों पर जानकारी दी गई। दनकौर कोतवाल मुनेन्द्र सिंह ने बालिकाओं को गुड टच और बैड टच, हिंसा, उत्पीड़न, यौन हमले आदि के साथ ही डायल 1098, 102, 108, 1090, 181, 1076, 112 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से सामना होने पर चुप रहकर सहने के बजाय खुल कर बोलना और विरोध करना चाहिए। पुलिस उनकी सुरक्षा में तत्पर है। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ममता शर्मा ने पुलिस विभाग के लोगों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर बिलासपुर पुलिस चौकी इंचार्ज उपेंद्र कुमार सहित महिला आरक्षियों ने छात्राओं को जागरूक किया

Related Articles

Back to top button