GautambudhnagarGreater noida news

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के तहत तन्वी हेल्पिंग ग्रुप ग्राम-ग्राम में “नारी शक्ति-तन्वी” सम्मान और पुरस्कार कर रहा प्रदान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के तहत तन्वी हेल्पिंग ग्रुप ग्राम-ग्राम में “नारी शक्ति-तन्वी” सम्मान और पुरस्कार कर रहा प्रदान

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा।तन्वी हेल्पिंग ग्रुप की दुजाना ग्राम टीम प्रभारी रेखा शर्मा और पूजा चौहान ने बताया है कि राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 16 मार्च 2024 शनिवार समय 12:30 बजे ग्राम दुजाना में मुख्य अथिति के रूप में पूजा चौहान ओर संस्थापक विजय चौहान जी के द्वारा “नारी शक्ति-तन्वी” सम्मान ओर पुरस्कार भी दिलाया गया ओर राष्ट्रीय महिला दिवस हर्ष, खुशी से बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौहान जी और पूजा चौहान जी ने बताया कि महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ तन्वी हेल्पिंग ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई जायज कारण बताये है महिला/स्त्री/नारी/औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वो हर जगह समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है। इस ही कड़ी में जो जरूरतमन्द नारी अपने परिवार का खुद से पालन, पोषण कर रही है और संघर्ष करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में अपना योगदान देती है। उनके लिये समाज में “नारी शक्ति-तन्वी” सम्मान ओर पुरस्कार दिलाने के लिये अभियान शुरू किया है। इस कड़ी में सुधा, बबिता, नीटू, संगीता, हेमलता, वंदना, रेखा, प्रदीप, मनोज बाला, कुंता, कांति, कमलेश, सविता, निमेश जी, सूबे सिंह जी, विकास, अतुल, अभिषेक, अशोक, अंकित, दिनेश, विकास, अतुल, पिंटू आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button