ग्राम चलो अभियान के तहत नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने किया जेवर विधानसभा में व्यापक जनसंपर्क
ग्राम चलो अभियान के तहत नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने किया जेवर विधानसभा में व्यापक जनसंपर्क

ग्रेटर नोएडा ।भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “ग्राम चलो अभियान” के अंतर्गत जेवर विधानसभा क्षेत्र (63) के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क किया।इस दौरान उन्होंने दनकौर मंडल के पारसौल, रबूपुरा मंडल के नंगला चांदन तथा जेवर मंडल के हुमायूंपुर और खाजपुर गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आज आमजनमानस स्वयं को सुरक्षित महसूस करता है तथा देश और प्रदेश में सुशासन स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार समाज के हर वर्ग के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय से लेकर आज तक पार्टी के संघर्ष और विचारधारा को याद करते हुए कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य जगदीप नागर, नमित भाटी, योगेश नागर, प्रिंस गोस्वामी,दीपक भाटी,अंकित मलिक,ठाकुर निखिल भाटी, आकाश शर्मा,राजशेखर व प्रीत सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।




