गांव चलो अभियान के तहत नरेंद्र भाटी डाढ़ा का जनसंपर्क, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
गांव चलो अभियान के तहत नरेंद्र भाटी डाढ़ा का जनसंपर्क, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

ग्रेटर नोएडा। जेवर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत आज कासना मंडल के ग्राम दादूपुर, इमलिया एवं दाउदपुर में जनसभाएं कीं। इन जनसभाओं में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नरेंद्र भाटी डाढ़ा का भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा, माल्यार्पण एवं पगड़ी बांधकर उनका सम्मान किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। जनसभाओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र भाटी डाढ़ा ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया और भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी नीतियों एवं उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रत्येक नागरिक को सशक्त, समृद्ध एवं सुरक्षित बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी राष्ट्र सुरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर जगदीप नगर (जिला कार्यकारिणी सदस्य), ,सुल्तान नागर योगेश नागर, जितेंद्र नागर, प्रिंस गोस्वामी, , पुनीत नागर, विनीत नागर सहित अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




