GautambudhnagarGreater noida news

अटल जन्म शताब्दी में अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के तहत। अटल बिहारी वाजपेयी से किसी भी रूप में मिले लोगों को पार्टी करेगी सम्मानित

अटल जन्म शताब्दी में अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के तहत 

अटल बिहारी वाजपेयी से किसी भी रूप में मिले लोगों को पार्टी करेगी सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता में मुख्यरूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि भाजपा पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष 25 दिसम्बर 2024 सुशासन दिवस से 2025 तक देश के सभी बूथ मंडल ज़िला राज्य राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम कर रही अटल जन्म शताब्दी में अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान के तहत उन लोगो को जिन्होंने उनके साथ कार्य किया जिनकी उनके साथ कोई भी इसमें अटल जी के साथ किसी भी क्षण की स्मृति या काग़जी पेपर कटिंग लेखनी कविता ऑटोग्राफ़ आदि को चिन्हित कर पार्टी सम्मानित करेगी और उन्होंने बताया कि श्रद्धेय अटल जी के स्मारक सदैव अटल नई दिल्ली पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमे राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्रीगण के साथ एनडीए के नेतागण एवं गणमान्य अब व्यक्तियों ने भाग लिया और उन्होंने बताया कि देश को आगे बढ़ाने के लिये पूरे देश मेंसड़कों का जाल सर्वप्रथम अटल के कार्य काल की सरकार ने किया जिसको आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर आगे बढ़ा रहे है पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर के सभी उन लोगो को भाजपा सम्मानित करेगी जो अटल बिहारी वाजपेयी से किसी भी रूप में मिले हो उनको 31 जनवरी तक चिन्हित कर सम्मानित करेगी इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी बिजेंद्र प्रमुख जिला महामंत्री योगेश चौधरी दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी मनोज गर्ग जिला उपाध्यक्ष पवन नागर पवन रावल मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य मनीष भाटी आदि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button