GautambudhnagarGreater noida news

उमेश राठी निर्विरोध चुने गए जूनियर शिक्षक संघ मेरठ मण्डल के अध्यक्ष एवं अंजू शर्मा चुनी गयी महामंत्री

उमेश राठी निर्विरोध चुने गए जूनियर शिक्षक संघ मेरठ मण्डल के अध्यक्ष एवं अंजू शर्मा चुनी गयी महामंत्री

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक ) शिक्षक संघ मेरठ मण्डल का त्रिवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन आईआई एमटी कॉलेज ग्रेटर नॉएडा में संपन्न हुआ।सभी जनपदों के नामांकन प्राप्त होने के उपरांत ब्लॉक दनकौर के जूनियर हाई स्कूल खानपुर में कार्यरत शिक्षक उमेश राठी(गौतम बुद्ध नगर) को मेरठ मण्डल अध्यक्ष, अंजू शर्मा(मेरठ) को महामंत्री,विमल कुमार शर्मा(बुलंदशहर) को कोषाध्यक्ष, शीतल कुमार त्यागी(मेरठ) को मंत्री, भरत कुमार(बुलंदशहर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कुमार(बुलंदशहर ) को उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) को उपाध्यक्ष, रतन पाल सिंह (मेरठ) उपाध्यक्ष, मनीष कुमार (मेरठ) उपाध्यक्ष,किरण कुशवाहा (गौतम बुद्ध नगर) उपाध्यक्ष, सतीश चंद्र (गौतम बुध नगर) उपाध्यक्ष, दीपक बालियान (गौतम बुद्ध नगर)संयुक्त मंत्री, ज्ञानचंद (गौतम बुद्ध नगर) संयुक्त मंत्री चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय/प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय महामंत्री नरेश कौशिक भी मौजूद रहें।निर्वाचन के पर्यवेक्षक के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत(मथुरा) एवं विनोद पंवार अध्यक्ष सहारनपुर मण्डल उपस्थित रहें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। और सभी से संघठित होकर शिक्षकों के हित में सदैव तत्पर रहने को कहा। अधिवेशन के बाद प्रांतीय महामंत्री ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी तथा सभी को संघठन पद की शपथ ग्रहण करायी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज नागर, ब्लॉक महामंत्री पम्मी मलिक ने किया। कार्यक्रम में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नागर, जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर निरंजन नागर, जिला महामंत्री शकरुद्दीन खान, जिला कोषाध्यक्ष सतपाल लोहिया, जिला उपाध्यक्ष संजय भाटी,दनकौर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यवीर नागर, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर संजीव भारद्वाज, जिला महामंत्री रणजीत सिंह, जिला संयोजक गाजियावाद अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष हापुड़ संजीव शर्मा, जिला महामंत्री हापुड़ बाबूराम, जिलाध्यक्ष मेरठ जयवीर सिंह, जिला महामंत्री मेरठ विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष बागपत विकास मलिक सहित सैकड़ो शिक्षक/ शिक्षिकाएं मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button