GautambudhnagarGreater noida news

डांडिया और गरबा प्रतियोगिता में ढाई सौ प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

डांडिया और गरबा प्रतियोगिता में ढाई सौ प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने
भारतीय संस्कृति की पेश की अनूठी मिसाल

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। विद्युत नगर स्थित मनोरंजन केन्द्र में नवरात्र महोत्सव के दौरान गरबा नाईट सेलिब्रेशन 2024 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि परियोजना के सीजीएम के सी मुरलीधरन ने अपनी धर्मपत्नी बिंदु नंबुथरी संग दुर्गा की आरती की। जागृति समाज की अध्यक्षा बिंदु नंबुथरी ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सृजना फाउंडेशन के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने जय अम्बे गौरी मैय्या, मैय्या जय अम्बे गौरी वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।आयोजन के दौरान डांडिया और गरबा प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने भारतीय संस्कृति की एक अनूठी मिसाल पेश की। गरबा नाईट में महिलाएं, युवतियां, बच्चियां फिल्मी गानों की धुन पर जमकर थिरकी। कार्यक्रम का आगाज सीजीएम के सी मुरली धरन व

गरबा नाईट सेलिब्रेशन -2024 जूनियर एव सीनियर गर्ल्स ने मंत्रमुग्ध करने वाला नृत्य पेश किया।कार्यक्रम के दौरान मां आदिशक्ति की भक्ति के रंग में लोग रंग हुए थे और गरबा की धुन पर थिरक रहे थे। इस दौरान नगाड़े संग ढोल बाजे ढोल बाजे,गणपति आयो बाबा, गणपति आयो रै, अब आयो मेरे साथ रै, गरबा की रात पिया, लडके रे मेरा जिया, हे राम सबसे बडा तेरा नाम रे,गोकुल की राधा चली कर के श्रंगार और अपसरा आली रे पर गरबा पेश किया।गरबा नाईट सेलिब्रेशन को सफल बनाने में कोर्डिनेटर दिशा गोयल,गौरी गौयल, रेखा सिसौदिया, शालिनी , शुभांगी का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में नवरात्र के भजनों पर महिलाओं का गरबा व डांडिया का दौर चला। पारंपरिक वेशभूषा के बीच महिलाओं के गरबे में युवतियों ने भी जमकर मस्ती की।इस आयोजन का विशेष आकर्षण ग्रुप डांस, ओपन डांडिया रहा। डांडिया में महिलाओं एवं युवा बालिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा खेला जिसमें भारतीय परंपरा और संस्कृति की झलक दिखाई दी। रंग बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजे वी आर सी प्रांगण में बड़ी संख्या में उपस्थित विद्युत नगरवासियों ने डांडिया और गरबा नृत्य का आनंद उठाया। फिल्मी गानों की धुन पर चले डांडिया में देर रात तक धमाल मचा। प्रतिभागियों ने फिल्मी गानों की धुन पर डांडिया खेला ।अलग अलग समूह ने एक से बढ़कर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में 12 समूह की करीब ढाई सौ प्रतिभागियोंं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विशेष रुप से मुख्य महाप्रबंधक मुरलीधरन, महाप्रबंधक जी पी सिंह ,एन एन सिन्हा,सी बी ओझा
विनोद कुमार ,सरबजीत सिंह विनोद पांडेय ,दीपक कुमार से उपस्थित रहे।विद्युत नगर मनोरंजन केंद्र समिति के अध्यक्ष राज शेखर पाला और महासचिव शरद शर्मा ने सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण उनके परिवारजन एवं विद्युत नगर मंनोरंजन क्लब के पदाधिकारी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।

Related Articles

Back to top button