GautambudhnagarGreater noida news

श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर में दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर में दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

ग्रेटर नोएडा। दिनांक 07.02.2026 दिन शनिवार को श्री द्रोणाचार्य (पी0जी0) कॉलिज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर में दो दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता क दूसरे दिन श्री द्रोणाचार्य खेल महोत्सव-2026 का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार गर्ग (अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथि रजनीकान्त अग्रवाल (सचिव), श्री विमल कुमार (लाट वाले), नरेश गर्ग (लाट वाले), डॉ0 गिरीश कुमार वत्स (प्राचार्य), डॉ0 रश्मि गुप्ता (उपप्राचार्या), के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन 1600 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) के द्वारा हुआ जिसका अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गर्ग जी द्वारा हरी झण्डी फहराकर एवं बिसल (सी0टी0) बजाकर किया गया।  इस खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन कु0 नगमा सलमानी (खेल-कूद प्रभारी), अमित नागर (सह प्रभारी), करन नागर (सह प्रभारी) के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ0 शिखा रानी (सहायक आचार्य हिन्दी विभाग) द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार गर्ग (अध्यक्ष) ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल कूद हमें कई महत्वपूर्ण जीवन कौशल सिखाता है, जैसे कि टीम वर्क, नेतृत्व, और प्रतिस्पर्धा। यह हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है और हमें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार करता है। साथ ही श्री रजनीकान्त अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा महाविद्यालय खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। हम आपको खेल कूद के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं। हम आपको खेल कूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और आपकी प्रतिभा को विकसित करने में मदद करेंगे। तत्पश्चात् डॉ0 गिरीश कुमार वत्स जी ने कहा कि हमारा महाविद्यालय विद्यार्थियों को खेल के लिए उचित अवसर प्रदान करता है जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के अनुसार खेल-कूद स्पर्धाओं में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके और हमारा महाविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर भी खेलों में अपना स्थान प्राप्त कर चुके हैं और भविष्य में भी हम विद्यार्थियों के लिए प्रयासरत है। जिससे कि महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन हो। मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार गर्ग एवं विशिष्ट अतिथि श्री रजनीकान्त अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ0 गिरीश कुमार वत्स जी ने द्वि-दिवसीय प्रतियोगिताओं में दोनों दिन प्रतिभाग कर विजेता रहे विद्यार्थियों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया है। जिसमें बालक वर्ग में यश पुत्र श्री रवीन्द्र अवाना (बी0ए0 प्रथम वर्ष) तथा बालिका वर्ग में शिवानी पुत्री श्री राजू सिंह (बी0कॉम0 द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियन ट्रॉफी प्राप्त की। सम्पन्न खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकगण- डॉ0 देवानन्द सिंह (कला संकाय) डॉ0 प्रीति रानी सेन (वाणिज्य संकाय), डॉ0 रश्मि जहाँ (शिक्षा संकाय), अमित नागर (विज्ञान संकाय), श्रीमती शशी नागर (बी0बी0ए0/बी0सी0ए0 संकाय), डॉ0 कोकिल, डॉ0 प्रशान्त कन्नौजिया, डॉ0 संगीता रावल, डॉ0 अज़मत आरा, डॉ0 नाज़ परवीन, डॉ0 सूर्यप्रकाश,  प्रीति शर्मा, डॉ0 राजीव उर्फ पिन्टू, डॉ0 रेशा,  महींपाल सिंह, कु0 चारू सिंह, कु0 काजल कपासिया,  सुनीता शर्मा, डॉ0 नीतू सिंह,  इन्द्रजीत सिंह,  हनी शर्मा,  अखिल कुमार, कु0 रूचि शर्मा,  प्रिंस त्यागी, कार्यालय स्टॉफ-  अजय कुमार,  पुनीत कुमार गुप्ता,  बिजेन्द्र सिंह,  रामकिशन, पुस्तकालय स्टॉफ-  विनीत कुमार, अंकित कुमार,  राकेश कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी-  रामकुमार शर्मा, रनवीर सिंह, मीनू सिंह, ज्ञानप्रकाश कश्यप, विनोद कुमार, अशोक कुमार, मोती कुमार, धनेश कुमार, कमलेश का विशेष सहयोग रहा। साथ ही खेल-कूद प्रतियोगिता के अवसर पर असंख्या दर्शक विद्यार्थी मौजूद रहें। साथ ही राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। आज सम्पन्न खेल प्रतियोगिता में प्राप्त स्थान एवं पुरूस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार है:-

बालक वर्ग :-

1. 1600 मीटर दौड़ – प्रथम स्थान-प्रिंस कुमार पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह (एम0कॉम0 प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान- राम पुत्र श्री तारा सिंह (बी0कॉम0 प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान-रितिक पुत्र श्री संजय शर्मा (बी0सी0ए0 प्रथम वर्ष),

2. 400 मीटर दौड़ – प्रथम स्थान-यश पुत्र श्री रवीन्द्र अवाना (बी0ए0 प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान-रितिक पुत्र श्री संजय शर्मा (बी0सी0ए0 प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान-दर्शन पंडित पुत्र श्री कृष्ण कुमार शर्मा (बी0सी0ए0 प्रथम वर्ष),

3. 200 मीटर दौड़ – प्रथम स्थान-यश पुत्र श्री रवीन्द्र अवाना (बी0ए0 प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान-अमन पुत्र श्री प्रदीप (बी0ए0 प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान-विष्णु भाटी पुत्र श्री गोपाल सिंह (बी0एससी0 प्रथम वर्ष),

4. ऊँची कूद – प्रथम स्थान- राम पुत्र श्री तारा सिंह (बी0कॉम0 प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान-यश पुत्र श्री रवीन्द्र अवाना (बी0ए0 प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान- प्रिंस कुमार पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह (एम0कॉम0 प्रथम वर्ष),

5. लम्बी कूद – प्रथम स्थान- यश पुत्र श्री रवीन्द्र अवाना (बी0ए0 प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान- प्रिंस कुमार पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह (एम0कॉम0 प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान- राम पुत्र श्री तारा सिंह (बी0कॉम0 प्रथम वर्ष),

6. कबड्डी-

प्रथम स्थान टीम:-

क. नोबहार खान पुत्र श्री जहरूद्दीन खान (बी0ए0 प्रथम वर्ष)

ख. प्रवीन भाटी पुत्र श्री श्रीपाल सिंह (बी0ए0 प्रथम वर्ष)

ग. शिवम पुत्र श्री अनिल नागर (बी0ए0 द्वितीय वर्ष)

घ. दीपांशु पुत्र श्री प्रदीप शर्मा (बी0ए0 द्वितीय वर्ष)

ड. सुल्तान सिंह नागर पुत्र श्री गजेन्द्र सिंह नागर (बी0ए0 तृतीय वर्ष)

च. यश नागर पुत्र श्री विमल सिंह (बी0ए0 प्रथम वर्ष)

छ. सुमित कसाना पुत्र श्री सतीश कसाना (बी0ए0 तृतीय वर्ष)

ज. अमित नागर पुत्र श्री जगत सिंह नागर (बी0ए0 तृतीय वर्ष)

द्वितीय स्थान टीम:-

क. बादल भाटी पुत्र श्री भूपेन्द्र भाटी (बी0बी0ए0 प्रथम वर्ष)

ख. सुमित पुत्र श्री वीरेन्द्र कुमार (बी0बी0ए0 प्रथम वर्ष)

ग. निखिल भाटी पुत्र श्री प्रेमराज भाटी (बी0बी0ए0 प्रथम वर्ष)

घ. मुकुल चौधरी पुत्र श्री संजीव सिंह (बी0कॉम0 प्रथम वर्ष)

ड. कान्हा शर्मा पुत्र श्री संजीव शर्मा (बी0कॉम0 प्रथम वर्ष)

च. राम पुत्र श्री तारा सिंह (बी0कॉम0 प्रथम वर्ष)

छ. अमन पुत्र श्री प्रदीप (बी0ए0 प्रथम वर्ष)

ज. अमन पुत्र श्री कन्हैया लाल (बी0कॉम0 तृतीय वर्ष)

बालिका वर्ग:-

1. 400 मीटर दौड़ – प्रथम स्थान-शिवानी पुत्री श्री राजू सिंह (बी0कॉम0 द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान-तमन्ना पुत्री श्री विजेन्द्र नागर (बी0एससी0 तृतीय वर्ष), तृतीय स्थान-प्राची मलिक पुत्री श्री वीरपाल सिंह (बी0ए0 प्रथम वर्ष),

2. 100 मीटर दौड़ – प्रथम स्थान- शिवानी पुत्री श्री राजू सिंह (बी0कॉम0 द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान-अनु पुत्री श्री कपिल (बी0बी0ए0 द्वितीय वर्ष), तृतीय स्थान- तमन्ना पुत्री श्री विजेन्द्र नागर (बी0एससी0 तृतीय वर्ष),

3. ऊँची कूद – प्रथम स्थान- कनीश पुत्री श्री तेजवीर सिंह (बी0ए0 तृतीय वर्ष), द्वितीय स्थान- तमन्ना पुत्री श्री विजेन्द्र नागर (बी0एससी0 तृतीय वर्ष), तृतीय स्थान- वर्षा पुत्री श्री महेन्द्र सिंह (बी0एड0 प्रथम वर्ष),

4. लम्बी कूद – प्रथम स्थान-खुशी गौतम पुत्री श्री मुकेश कुमार (बी0ए0 प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान- तमन्ना पुत्री श्री विजेन्द्र नागर (बी0एससी0 तृतीय वर्ष), तृतीय स्थान- कनीश पुत्री श्री तेजवीर सिंह (बी0ए0 तृतीय वर्ष),

Related Articles

Back to top button