GautambudhnagarGreater noida news

आईईसी कालेज में रस्साकशी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। 

आईईसी कालेज में रस्साकशी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। 

ग्रेटर नोएडा ।नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में अंतराष्ट्रीय टग आफ वार डे के उपलक्ष्य में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजक तथा खेल अधिकारी प्रोफेसर विनोद कुमार ने बताया की रस्साकशी प्रतियोगिता में संस्थान के सभी कोर्स की 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए। अंतिम मुकाबला बी.टेक प्रथम वर्ष के सेक्शन बी एवं डी के बीच हुआ एवं बी.टेक प्रथम वर्ष सेक्शन बी की टीम विजेता रही । विजेता टीम के खिलाडी लक्ष्य प्रताप, मनीष तोमर, हर्श दुबे, जितेंद्र, मनीष सिंह, शौर्य सोनी, प्रशांत ठाकुर तथा सैफ को संस्थान के मुख्य वित्त अधिकारी अभिजीत कुमार ने सम्मानित किया। संस्थान के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षो ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button