GautambudhnagarGreater noida news

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए जेवर विधानसभा के गाँव-गाँव नुक्कड़ सभा कर रहे हैं नरेंद्र डाढ़ा

जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए जेवर विधानसभा के गाँव-गाँव नुक्कड़ सभा कर रहे हैं नरेंद्र डाढ़ा

ग्रेटर नोएडा ।जेवर विधानसभा क्षेत्र के कनारसी शक्ति केंद्र एवं अमरपुर शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जेवर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र डाढ़ा जी द्वारा बूथ अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नरेंद्र डाढ़ा जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 28 मार्च 2026 को होने वाले जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।नरेंद्र डाढ़ा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और प्रधानमंत्री के विचारों को अवश्य सुनें। उन्होंने यह भी बताया कि वे लगातार जेवर विधानसभा के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों के बीच जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ा रहे हैं तथा सभी को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ठाकुर धर्मेंद्र भाटी एवं दनकौर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वाल्मीकि सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button