शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय फेस्ट कोरस का गुरुवार को हुआ शुभारंभ
शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय फेस्ट कोरस का गुरुवार को हुआ शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा ।ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनुअल फेस्ट कोरस का गुरुवार को शुभारंभ हुआ इसमें विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा और कई विश्वविद्यालय और कॉलेज की करीब 60 टीमों ने हिस्सा लेंगे। इस दौरान डीजे और म्युजिकल नाइट के साथ बॉलीवुड सिंगर अपनी प्रस्तुति देंगे। फेस्ट का मुख्य आकर्षण ग्लोबल विलेज होगा। इसमें भूटान, म्यांमार, नेपाल, बिहार, केरला, कश्मीर अफ्रीकी देश समेत 28 देशों के छात्र अपने देश प्रचलित व्यंजन बनाए। इस दौरान उन देशों राजनयिक सम्मिलित होंगे। इंटरनेशनल डिविजन के डायरेक्टर अशोक दरियानी और छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ.प्रमोद कुमार की देखरेख में इसका आयोजन किया जा रहा है।विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय फेस्ट में 20 से अधिक कार्यक्रम जैसे बहस, फैशन शो, मोनोलॉग, स्टैंड-अप कॉमेडी प्रदर्शन, रैप वॉर, ओपन-माइक शो जैसी प्रतियोगिता का आयोजन होंगे। इस दौरान 70 से अधिक देशों के गणमान्य व्यक्ति, संकाय सदस्य और प्रतिभागी उपस्थित रहेंगे। गुरुवार शाम को सिंगर अदिति शर्मा और डी जे नाईट रावाटोर परफॉर्मेंस देंगे l इसके बाद शुक्रवार को सेलिब्रिटी नाईट सलीम सुलेमान और शनिवार को बॉलीवुड सिंगर पंजाबी नाईट सुनंदा शर्मा अपनी प्रस्तुति देगी। यह कार्यक्रम विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों को मज़ेदार गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए एक साथ लाएगा, प्रतिभा दिखाने, साथियों के साथ बातचीत करने और अमूल्य अनुभव प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।




