प्राधिकरण के खिलाफ जल्द होगा बड़ा महा आंदोलन। पवन खटाना
प्राधिकरण के खिलाफ जल्द होगा बड़ा महा आंदोलन। पवन खटाना

ग्रेटर नोएडा ।भारतीय किसान यूनियन के नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता भाई पवन खटाना का नोएडा के सिलारपुर गांव अमित भाटी के निवास पर डीजे, ढोल नगाड़े, पगड़ी बांधकर, फूल माला एवं फुल बरसाकर भव्य स्वागत कर चांदी का मुकुट भेंट किया गया सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं किसान मजदूर कार्यकर्ता मौजूद रहे ग्रामीणों ने अपने गांव के आबादी निस्तारण की, किसान कोट के प्लॉट के बारे में भी बताया कि प्राधिकरण हमारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा पुरानी आबादियों में मकान बने हुए हैं उन्हें तोड़ने के लिए नोटिस के नाम पर हम लोगों को डराया जाता है हम लोग डर के साए में जीवन व्यापन कर रहे हैं राष्ट्रीय महामंत्री पवन खटाना ने कहा आपके द्वारा जो नोएडा के सिलारपुर वासियों ने मेरा और भारतीय किसान यूनियन के किसान कार्यकर्ताओं का सम्मान और स्वागत जो किया है उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं प्राधिकरण लाला की दुकान बन चुकी है प्राधिकरण के अधिकारी बिल्डरों को और नए उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों को जमीन बेची जा रही है लेकिन किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं कराया जा रहा ना ही उद्योगों में क्षेत्र के लोगों को नौकरी पर लगाया जा रहा हम लोगों को एकजुट होकर एक निर्णय लेना होगा और प्राधिकरणों के खिलाफ महा आंदोलन करना पड़ेगा हम सब अपनी तैयारी पर लग जाए जल्दी एक बड़ा आंदोलन प्राधिकरणो के खिलाफ करेंगे और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा हम लोग प्राधिकरण पर ही डटे रहेंगे इस मौके पर राजे प्रधान गजेंद्र चौधरी सुरेंद्र नागर राजीव मलिक सुन्दर तंवर सूबे राम मास्टर चाहत मास्टर बेली भाटी गुलाब अजीत बाबा प्रदीप नागर धर्मपाल स्वामी धर्मेंद्र राजमल विनोद पंडित इंद्रीश चेची अमित डेढ़ा ललित चौहान सोबी ककराला अमित सचिन गजराज भाटी अरविंद लोहिया सत्ते भाटी सचिन नागर योगेश भाटी संदीप खटाना सुंदर खटाना सोनू राकेश चौधरी चिराग कपिल तंवर अविनाश तवर योगी नंबरदार लाला चौधरी नरेंद्र नागर सोनू कसाना आदि सैकड़ो किसान मजदूर मौजूद रहे




