ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई “स्वर्ण आरंभ–प्ले स्कूल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026” में The Jolly Kids Pre School को मिला Best School for Holistic Development का सम्मान
ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई “स्वर्ण आरंभ–प्ले स्कूल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026” में The Jolly Kids Pre School को मिला Best School for Holistic Development का सम्मान

ग्रेटर नोएडा। बच्चों की हँसी, मासूम सवालों और रंग-बिरंगे सपनों से सजी एक भावनात्मक और प्रेरणादायी शाम का साक्षी बना ग्रेटर नोएडा, जब वर्ल्ड ट्रेड कनेक्ट बिज़नेस एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (WTCBIA) के तत्वावधान में “स्वर्ण आरंभ – प्ले स्कूल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026” का भव्य आयोजन स्पर्श ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस समारोह में प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए The Jolly Kids Pre School को “Best School for Holistic Development” के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्कूल की उस शिक्षण पद्धति को ध्यान में रखते हुए दिया गया, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास को समान रूप से प्राथमिकता देती है। कार्यक्रम में देशभर से शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और स्कूल संचालक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि आज की आवश्यकता ऐसी शिक्षा प्रणाली की है, जो बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उनके संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर केंद्रित हो। इस अवसर पर The Jolly Kids Pre School के निदेशक पंकज जैन ने कहा कि यह सम्मान शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, आनंदमय और सीखने के लिए प्रेरक वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। “स्वर्ण आरंभ – प्ले स्कूल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026” जैसे आयोजनों के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है, और The Jolly Kids Pre School की यह उपलब्धि ग्रेटर नोएडा के लिए भी गर्व का विषय है।




