GautambudhnagarGreater noida news

केंद्रीय बजट 2026 में शिक्षा और युवाओं पर फोकस सराहनीय — स्वदेश कुमार सिंह । कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा और नवाचार को बताया आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव

केंद्रीय बजट 2026 में शिक्षा और युवाओं पर फोकस सराहनीय — स्वदेश कुमार सिंह

कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा और नवाचार को बताया आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव

ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट शिक्षा और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि बजट में कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार पर दिया गया जोर सराहनीय है।स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि यदि बजट में घोषित शैक्षणिक योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया गया, तो इसका सीधा और दीर्घकालिक लाभ देश के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को मिलेगा। यह प्रयास न केवल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगा।उन्होंने कहा कि शिक्षा को आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला मानते हुए किया गया यह प्रयास स्वागत योग्य है और इससे देश के शैक्षणिक परिदृश्य को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button