दादरी विधानसभा व ज़ेवर विधानसभा के 1106 बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि।
दादरी विधानसभा व ज़ेवर विधानसभा के 1106 बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि।
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा।भारतीय जनता पार्टी गौतमबुधनगर में दादरी विधानसभा व ज़ेवर विधानसभा के 1106 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर कहा कि पंडित दीनदयालउपाध्याय ने अंत्योदय एकात्म मानवतावाद पर अपने विचार दिये आज उन विचारों के साथ भाजपा की सरकारें अंत्योदय के अन्तर्गत अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य कर लाभकारी योजनाओं को चलाकर जन जन तक के अंतिम व्यक्ति तक लाभ देने का काम कर रही है और उन्होंने बताया कार्यकर्ता समर्पण भाव से भाजपा के लिये अपनी एक इच्छानुसार स्वेच्छा से धन राशि डोनेट कर रहे डोनेट धनराशि को प्रदेश कोष में जमा किया जाएगा इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी गुरुदेव भाटी रवि जिन्दल अशोक भाटी कर्मवीर आर्य मानक चंद मनीष भाटी मनोज सिंह सत्यपाल शर्मा आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे