GN ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स एवं अटल फाउंडेशन द्वारा “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर सम्मेलन का हुआ आयोजन।
GN ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स एवं अटल फाउंडेशन द्वारा “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर सम्मेलन का हुआ आयोजन।
ग्रेटर नोएडा। GN ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स और अटल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर एक विचार-विमर्शात्मक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनीति एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश से सांसद, राज्यसभा की उपाध्यक्ष एवं महिला भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य रहीं। अध्यक्षता GN ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स के चेयरमैन बिशन लाल गुप्ता ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में अभिषेक शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद अतिथियों ने विषय की प्रासंगिकता पर अपने विचार साझा किए।
गीता शाक्य ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” की अवधारणा को समय की आवश्यकता बताया और इसके लाभों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि इससे चुनावी खर्च में कटौती, प्रशासनिक सुविधा, और विकास की निरंतरता सुनिश्चित की जा सकती है।संस्थान के अध्यक्ष बिशन लाल गुप्ता ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस विषय को समझें और जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाएं।भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी इस विचार का समर्थन करते हुए कहा कि एक साथ चुनाव देश को राजनीतिक स्थिरता और मजबूत लोकतंत्र की ओर ले जाएगा।सम्मेलन का संयोजन अटल फाउंडेशन की संयोजिका अपर्णा सिंह त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित जनों को इस मुद्दे पर सोचने और संवाद करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह सम्मेलन विचारों के आदान-प्रदान का एक सशक्त मंच बना और प्रतिभागियों को लोकतंत्र की गहराई से समझने का अवसर प्रदान किया।