केन्द्र की मोदी सरकार का बजट एक बार फिर निम्न और मध्ययम वर्ग के लिए छलावा हुआ साबित।दीपक भाटी चोटीवाला
केन्द्र की मोदी सरकार का बजट एक बार फिर निम्न और मध्ययम वर्ग के लिए छलावा हुआ साबित।दीपक भाटी चोटीवाला

ग्रेटर नोएडा ।केन्द्र की मोदी सरकार का बजट एक बार फिर निम्न और मध्ययम वर्ग के लिए छलावा साबित हुआ है। किसानों की आय को दोगुनी कर देने का दंभ भरने वाली सरकार का यह बजट किसानों के लिए बुरे सपने जैसा ही है। गृहणियां जो रसोई के बजट को साधने में सरकार से कुछ नरमी की उम्मीद में थी उनकी उम्मीदें भी बजट में धराशायी हो गयीं।नौकरीपेशा लोग टैक्स स्लैब में कुछ रियायत और बढ़त की आस लगाए बैठे थे उनके हाथ भी कुछ नही लगा। चुनावी राज्यों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह बजट वादों का ढ़कोसला है पूरी तरह से चुनावी बजट है। आम आदमी आगे भी अपनी आमदनी का लगभग 39% भुगतान सरकार को विभिन्न करों के रूप में करता रहेगा, यह शर्मनाक है।



