हरियाणा के मंझावली तथा जनपद गौतमबुद्धनगर को जोड़ने वाले पुल मार्ग से खुलेगा हरियाणा-उत्तर प्रदेश के विकास का नया अध्याय, एनसीआर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती
हरियाणा के मंझावली तथा जनपद गौतमबुद्धनगर को जोड़ने वाले पुल मार्ग से खुलेगा हरियाणा-उत्तर प्रदेश के विकास का नया अध्याय, एनसीआर क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम से जाना जाएगा यह मार्ग
जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिलेगा सीधा लाभ, आवागमन होगा बेहतर और तेज

ग्रेटर नोएडा ।दिनांक 26 दिसंबर 2025 को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हरियाणा के मंझावली से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित पुल मार्ग का भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह पुल मार्ग हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क, सहयोग और विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगा। इस पुल के भूमि पूजन कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री राजेश नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, गौतमबुद्धनगर लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर तथा भाजपा गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा आदि अनेकों लोगों ने हवन में आहुति दी। इस पुल मार्ग में लगभग 66 करोड़ 50 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। यह मार्ग भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर जाना जाएगा, जो राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दूरदर्शी योगदान को समर्पित रहेगा।इस भूमि पूजन कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश के दर्जनों ग्रामों के सरपंचों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित ग्रामीण ने इस पुल को विकास और आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे जनसुविधाओं का नया द्वार बताया।जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इस पुल मार्ग के भूमि पूजन समारोह में उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “मंझावली-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली पुल मार्ग के निर्माण का सपना कई दशक पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एन.डी. तिवारी से लेकर केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय राजेश पायलट तक ने देखा था, जिसे आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साकार किया है।”जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी के पावन अवसर पर इस पुल मार्ग का शुभारंभ होना गौरव का विषय है। श्रद्धेय अटल ने अपने नेतृत्व में देश को मजबूत आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क मार्गों की सशक्त विरासत दी। यह पुल परियोजना उनके उसी राष्ट्रवादी विजन और विकासशील सोच को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि *”इस पुल मार्ग के निर्माण से हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।”जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि *”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुदृढ़ कानून व्यवस्था ने प्रदेश में निवेश और विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। इसी मजबूत कानून व्यवस्था का परिणाम है कि जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसे विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट धरातल पर साकार हो रहे हैं और वैश्विक निवेशकों का भरोसा उत्तर प्रदेश पर लगातार बढ़ रहा है।”इस मौके कर लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “मंझावली–ग्रेटर नोएडा पुल मार्ग एनसीआर क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह पुल आवागमन को सुगम बनाते हुए व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा।इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा यह पुल हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच विकास की सेतु बनेगा। कनेक्टिविटी मजबूत होने से किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजना दूरदर्शी सोच का परिणाम है।इस मौके पर हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि *“मंझावली–ग्रेटर नोएडा पुल दोनों राज्यों के समन्वित विकास का प्रतीक है। यह परियोजना हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों को बेहतर संपर्क और सुविधाएं प्रदान करेगी तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति देगी।”अंत में मुख्य अतिथि तथा उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी के अवसर पर इस पुल का शुभारंभ अत्यंत प्रेरणादायक है। यह पुल विकास, विश्वास और सुशासन का प्रतीक बनेगा तथा क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा देगा।इस मौके पर जगनपुर निवासी श्रीनिवास आर्य प्रधान ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और किसानों की कई मांगों को उठाया



