रॉयल हैबिटेट सेंटर के सभागार में आईआईए की 29 वीं मंथन गोष्ठी का हुआ सफल आयोजन
रॉयल हैबिटेट सेंटर के सभागार में आईआईए की 29 वीं मंथन गोष्ठी का हुआ सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा ।रॉयल हैबिटेट सेंटर के सभागार में चैप्टर चेयरमैन सरबजीत सिंह की अध्यक्षता में 29 वीं मंथन गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।सचिव हिमांशु पांडे ने कार्यसूची के अनुसार कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात आयोजित बी2B सत्र में उपस्थित उद्यमियों ने अपने-अपने उत्पादों एवं सेवाओं का परिचय दिया। डीआईसी से पधारे उपायुक्त पंकज निर्वाण,स्वीटी उपाध्याय एवं अन्य अधिकारियों का अंगवस्त्र (शॉल) अर्पित कर सम्मान किया गया। राजीव बंसल ने आयोजन के उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का मुख्य आकर्षण चैप्टर सदस्य डायरेक्टरी का विधिवत विमोचन रहा। चेयरमैन सरबजीत सिंह ने सदस्य निर्देशिका की परिकल्पना को साकार रूप देने हेतु राकेश बंसल के प्रयासों की सराहना की। राकेश बंसल ने इस कार्य को पूर्णता तक पहुंचाने में सरबजीत सिंह , हिमांशु पांडे एवं अमित शर्मा के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डायरेक्टरियाँ का वितरण भी हुआ ।एडवांस एक्सीलेंस कंपनी की टीम ने उत्पादन प्रक्रिया में लीन मैनेजमेंट के क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रस्तुति दी। पंकज निर्वाण जी ने जिला उद्योग केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उद्यमियों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। अतिथियों अधिकारियों को स्मृति-चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया रोहित खंडेलवाल (एमडी, APAC इंश्योरेंस कंपनी) ने उद्यमियों के लिए हितकारी बीमा योजनाओं पर जानकारी साझा की चेयरमैन सरबजीत सिंह ने आगामी गतिविधियों की जानकारी दी एवं सचिव हिमांशु पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। गोष्ठी के उपरांत कोर टीम ने शारदा विश्वविद्यालय से पधारे प्रो. विक्रांत एवं उनकी टीम के साथ आगामीआईआइए शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की । तत्पश्चात सभी ने सुस्वादु भोज का आनंद लिया।इस आयोजन में पंकज निर्वाण, स्वीटी उपाध्याय, राजीव बंसल, सरबजीत सिंह, राजीव सूद, विशारद गौतम, राकेश बंसल, जगदीश सिंह, हिमांशु पांडे, जे. एस. राणा, मीनाक्षी अग्रवाल (सिडबी ), अश्वनी महेंद्रू, बाबू राम भाटी, जेड. रहमान, विजय गोयल, मनोज सरधना, गौरव मिंडा, नवीन गुप्ता, चंचल कुमार, ल अनिल अप्पन, कपिल कलकल, सुरेश जैन, अभिषेक जैन, रोहित खंडेलवाल सहित 100 से अधिक सदस्य एवं उद्यमी उपस्थित रहे।




