अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर नोएडा में मनाई विजय सिंह पथिक की 144 वीं जयंती
अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर नोएडा में मनाई विजय सिंह पथिक की 144 वीं जयंती
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा।अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर नोएडा में विजय सिंह पथिक की 144 वीं जयंती मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि एड. जगदीश लोहिया (अध्यक्ष, भारतीय गुर्जर परिषद), राजकुमार भाटी (अध्यक्ष, विजय सिंह पथिक शोध संस्थान), योगेन्द्र चौधरी (पूर्व अध्यक्ष, अ. भा. गु. शोध संस्थान), शीतला प्रसाद, वीरेन्द्र डाढा (पूर्व चेयरमैन, जिला पंचायत), संचालक- योगेन्द्र सिंह भाटी एडवोकेट रहे।
इस अवसर पर एड० जगदीश लोहिया ने कहा कि विजय सिंह पथिक ने देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका अदा की। वे एक अच्छे पत्रकार, लेखक, कवि, क्रान्तिकारी एवं महान किसान नेता थे। गुलाम भारत में उन्होंने किसानों की लड़ाई लड़ी थी। उनसा किसान नेता आज तक नहीं है। अंग्रेजों को भी उन्होंने आन्दोलन के माध्यम से झुका दिया था।
राजकुमार भाटी ने कहा कि विजय सिंह पथिक का व्यक्तित्व सराहनीय है। आने वाले युवाओं को उनका इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने हमेशा अंग्रेजों को धूल चटाई। राजस्थान में बिजौलिया आन्दोलन इन्हीं के द्वारा चलाया गया।इस अवसर पर विजय सिंह पथिक की एक पुस्तक का विमोचन ‘भारतीय रियासतों की कहानी’ का विमोचन किया गया। पुस्तक के अनुवादक नरेन्द्र नागर हैं।इस मौके पर जयकरन भाटी (सह-सचिव), सुखवीर सिंह आर्य ( कार्यकारिणी सदस्य), वीर सिंह नागर, रुपचन्द्र मुनीम , योगेन्द्र विकल, अजब सिंह कसाना, राजेश्वर भाटी, बेगराज गुर्जर, अशोक भाटी, यशवीर गुर्जर, कपिल सैफी, युनुस खान,संतराम भाटी एडवोकेट, प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन), भीम सिंह भाटी, आदि सैंकडों लोग उपस्थित रहे।