GautambudhnagarGreater noida news

सूरजपुर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान का बिरौंडी में हुआ ऐतिहासिक स्वागत । भव्य रोड शो, पुष्प वर्षा और समर्थकों की उपस्थिति ने बनाया गजब का माहौल

सूरजपुर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान का बिरौंडी में हुआ ऐतिहासिक स्वागत  

भव्य रोड शो, पुष्प वर्षा और समर्थकों की उपस्थिति ने बनाया गजब का माहौल

ग्रेटर नोएडा।भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित सूरजपुर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान का बिरौंडी गांव में अभूतपूर्व और भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस ऐतिहासिक स्वागत में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी शामिल हुए, जिनका भी उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।तिलपता से बिरौंडी तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें सैकड़ों गाड़ियों का विशाल काफिला शामिल रहा। रोड शो के दौरान दोनों नेताओं पर समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। सड़कों के दोनों ओर खड़े हजारों कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जोशीला स्वागत किया।कार्यक्रम के आयोजक बिजेंद्र मावी ने इसे “भव्य और ऐतिहासिक” करार देते हुए कहा कि यह स्वागत सूरजपुर मंडल में भाजपा की बढ़ती ताकत और कार्यकर्ताओं के उत्साह का जीता-जागता प्रमाण है।इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र भाटी,ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी,सुधीर , शेखर नागर, सतीश कौशिक,अतुल गुर्जर (सूरजपुर मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा),अंकित भाटी, हेमंत त्यागी, जयविंद, कपिल भाटी प्रवीण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस भव्य स्वागत के बाद आयोजकों ने कहा कि यह सिर्फ एक स्वागत नहीं, बल्कि सूरजपुर मंडल में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावों की तैयारियों का सशक्त संदेश है।“हमारा सूरजपुर मंडल अब पहले से कहीं अधिक मजबूत और संगठित है। यह स्वागत हमारी एकता और जनसमर्थन का प्रतीक है,” – मनोज प्रधान ने कहा कि जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी इस ऐतिहासिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह समारोह भाजपा के प्रति जनता का अपार प्रेम और विश्वास दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button