GautambudhnagarGreater noida news

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने सुखवीर सिंह आर्य

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने सुखवीर सिंह आर्य

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, उत्तर प्रदेश ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नागर ने प्रदेश कार्यकारिणी गठित की है। जिसमें सुखवीर सिंह आर्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ० मनोज कटारिया को संगठन महामंत्री, रवि तौगड़ को कोषाध्यक्ष एवं बी एस रावत को प्रवक्ता और कृष्ण पाल गुर्जर को क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) एवं कैप्टन पन्चशील गुर्जर को जिलाध्यक्ष (गौतमबुद्धनगर) नियुक्त किया है।प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नागर ने प्रदेश एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी के साथ ही कई जिलाध्यक्ष घोषित किए है। जिसमें वरिष्ठ समाज सेवी सुखवीर सिंह आर्य को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र कसाना, संजय भैया, रविंद्र प्रधान, राजेन्द्र गुर्जर, अमित मुखिया, श्याम सिंह बैंसला एवं रिंकू अधाना को प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ० मनोज कटारिया को प्रदेश संगठन महामंत्री, महेंद्र प्रधान, चैनपाल प्रधान, पवन हूण एवं विरेन्द्र कुमार उर्फ विनोद गुर्जर को प्रदेश महामंत्री, बबलू गुर्जर, अमरजीत चौधरी, गौरव नागर को प्रदेश मंत्री, रवि तौगड़ को कोषाध्यक्ष एवं प्रो बी एस रावत को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है।साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कृष्णपाल गुर्जर मेरठ को क्षेत्रीय अध्यक्ष, संजीव मुकददम को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अमरीष चपराना को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, सुमित को क्षेत्रीय मंत्री घोषित किया है। इसके अलावा कैप्टन पन्चशील गुर्जर को जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर, जितेंद्र नागर को हापुड़, नितिन गुर्जर को जिलाध्यक्ष मुरादाबाद, ब्रजेश अधाना को जिलाध्यक्ष एवं नरेंद्र भड़ाना को जिलाध्यक्ष मेरठ नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button