GautambudhnagarGreater noida news

एस डी कन्या इंटर कॉलेज में सुजाया सिन्हा फ़ाउंडेशन ने सुजाया सिन्हा के जन्मदिन पर विद्यालय में खोला पुस्तकालय

एस डी कन्या इंटर कॉलेज में सुजाया सिन्हा फ़ाउंडेशन ने सुजाया सिन्हा के जन्मदिन पर विद्यालय में खोला पुस्तकालय

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर कस्बे में स्थित एस डी कन्या इंटर कॉलेज में सुजाया सिन्हा फ़ाउंडेशन ने सुजाया सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विद्यालय को एक पुस्तकालय दान दिया। इस पुस्तकालय की घोषणा बोईशाली सिन्हा ने अगस्त में ही कर दी थी। विद्यालय की छात्राओं ने स्काउट गाइड की स्वागत ताल के साथ अतिथियो का भव्य स्वागत किया। विशेष अतिथियों में प्रसिद्ध एंकर नैना यादव, नगर पंचायत अध्यक्षपति संजय चेची, रिटायर्ड आई ए एस अधिकारी डॉ अंशुमति गुप्ता और डॉ राजीव सम्मलित रहे।

दानकर्ता सुजाया सिंहा ने पुस्तकालयों के विद्यार्थी जीवन पर महत्व को दर्शाया। उदघाटन समारोह के पश्चात सभी अतिथियो ने प्रधानाचार्य ममता शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों की कक्षाओं में जाकर उनसे गुणात्मक वार्तालाप किया। साथ ही साप्ताहिक गतिविधियों के सांस्कृतिक, साहित्यिक व खेल के प्रतिभाशाली विजेताओं को सर्टिफिकेट व पुरस्कार वितरण भी किए। नैना यादव ने द सीक्रेट किताब के विषय में विद्यार्थियों को बताया कि उस किताब को पढ़कर जीवन का गूढ़ रहस्य सरलता से जाना जा सकता है और अपने लक्ष्य को पाया जा सकता है। बोईशाली सिंहा के नेतृत्व में संपन्न एक सफल आयोजन के दृष्टिगत विद्यार्थियों में एक अलग ही उमंग व उत्साह देखने को मिला।

बोईशाली सिंहा ने बताया कि अभी लगभग 1,000 विभिन्न क्षेत्रों व रुचियों से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध हैं जो विद्यार्थियों को अनेक प्रतियोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेंगी। इस लाइब्रेरी का उद्घाटन बिलासपुर की अध्यक्ष लता सिंह के पति संजय भैया और बिलासपुर चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य ममता शर्मा और नैना यादव ने किया प्रोग्राम का संचालन में अध्यापिका ऋतु अग्रवाल, आरती शर्मा व अर्चना शर्मा, विद्यालय हेड गर्ल प्राची व परफ़ेक्टो गर्ल आशी ने बागडोर संभाली।

Related Articles

Back to top button