GautambudhnagarGreater noida news

डेल्टा वन, ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

डेल्टा वन, ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

गौतमबुद्धनगर।मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गौतम बुद्ध नगर डॉ. नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डेल्टा वन, ग्रेटर नोएडा में चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डाढा, दनकौर के माध्यम से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में डॉ. शिल्पी शुक्ला, फार्मासिस्ट वेद प्रकाश, स्टाफ नर्स कुसुम तथा वार्ड बॉय कृष्णा कुमार उपस्थित रहे।  शिविर के दौरान कुल 23 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से उल्टी एवं दस्त से प्रभावित 07 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त, चिकित्सा टीम द्वारा डेल्टा वन क्षेत्र के 05 घरों से पेयजल के नमूने एकत्र कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

Related Articles

Back to top button