GautambudhnagarGreater noida news

उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा। आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के उन्नत भारत अभियान सी एस आर प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम चिथेरा, दादरी में “सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता एवं वास्तविक समय की समस्याओं की पहचान” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के समन्वय से संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों, डिजिटल साक्षरता तथा सतत विकास पहलों के बारे में जागरूक करना तथा ग्रामीणों द्वारा सामना की जा रही वास्तविक समस्याओं की पहचान करना था। कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और ग्रामवासियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। छात्रों ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा तथा समाधान हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए। साथ ही, कुछ विद्यार्थियों ने गांव के सरकारी विद्यालय के छात्रों से संवाद कर उन्हें डिजिटल साक्षरता एवं शैक्षिक योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों से फीडबैक सर्वे भी लिया गया, जिससे उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझने में सहायता मिली। इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व प्रो. आशीष कुमार गुप्ता (समन्वयक, UBA/CSR), डॉ. अनुज चंदिला (प्रोफेसर, सीएसई विभाग) एवं प्रो. समेंद्र सिंह (प्रोफेसर, सीएसई विभाग) द्वारा किया गया। इन सभी ने विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम की सफलता पर डॉ. विष्णु शर्मा (डीन एकेडमिक्स) एवं डॉ. मयंक गर्ग (निदेशक) ने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों की सराहना की तथा इसे ग्रामीण विकास की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करते हैं, बल्कि ग्रामीण समुदाय के समग्र एवं सतत विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Related Articles

Back to top button