GautambudhnagarGreater noida news

इननोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक

इननोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक

ग्रेटर नोएडा।इननोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि बीसीए के छात्र ऋतिक सिंह ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज कराटे चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच ऋतिक सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. के. आर. शर्मा एवं प्रबंध निदेशक देबाशीष ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि इननोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करता है।अकादमिक निदेशक डॉ. तितिक्षा, वित्त निदेशक डॉ. उषा, रजिस्ट्रार अंजनी झा, प्राचार्य (लॉ) डॉ. एम. के. पांडेय एवं प्राचार्य (आईआईईटी ) ने भी ऋतिक सिंह को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।एडमिशन डायरेक्टर डॉ. एस. एन. मिश्रा ने कहा कि आज के विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए छात्र को बधाई दी तथा इननोवेटिव कॉलेज के कोच की भी विशेष सराहना की, जिनके मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हो सकी।इननोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी ही उत्कृष्ट उपलब्धियों की अपेक्षा करता है।

Related Articles

Back to top button