ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का जोरदार धरना
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति का जोरदार धरना

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की कार्यप्रणाली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान के नेतृत्व में और जिला अध्यक्ष पुलकित सिंघल की अगुवाई में प्राधिकरण कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने प्रशासन पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा। धरने से पूर्व प्रशासन द्वारा संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को सुबह घरों में नजरबंद किए जाने की बात सामने आई, इसके बावजूद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता ग्रेटर नोएडा पहुंचे। धरना स्थल पर “जय जवान, जय किसान” के नारों के बीच शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई थी। संगठन का कहना है कि धरना शुरू होने के कुछ ही समय के भीतर प्रशासन द्वारा पांच में से तीन मांगों को मौके पर मान लिया गया, जबकि शेष दो मांगों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने कहा कि यदि नट की मडैया सहित अन्य गांवों की समस्याओं और पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आगे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा।धरना-प्रदर्शन में टिंकू पंडित, राम अवतार सोलंकी, मोहम्मद रियाज़, राम फौजी, संजय नायक, अभिषेक राघव, गजराज सिंह, एम.एस. भाटी, नदीन भाटी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों और ग्रामीणों के अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।




