GautambudhnagarGreater noida news

FIR से मानवाधिकार तक: शारदा स्कूल ऑफ़ लॉ के छात्रों का कदम दर कदम सशक्तिकरण । शारदा स्कूल ऑफ लॉ द्वारा नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन का सफल शैक्षिक भ्रमण

FIR से मानवाधिकार तक: शारदा स्कूल ऑफ़ लॉ के छात्रों का कदम दर कदम सशक्तिकरण

शारदा स्कूल ऑफ लॉ द्वारा नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन का सफल शैक्षिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा । शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ लॉ के अंतर्गत संचालित प्रो बोनो क्लब द्वारा नोलेज पार्क पुलिस स्टेशन, गौतम बुद्ध नगर का शैक्षिक एवं विधिक जागरूकता भ्रमण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, आपराधिक न्याय प्रणाली, प्राथमिकी (FIR) पंजीकरण की प्रक्रिया (BNSS के अंतर्गत) तथा गिरफ्तारी से संबंधित संवैधानिक सुरक्षा उपायों से अवगत कराना था। विद्यार्थियों को विशेष रूप से डी के बसु बनाम पश्चिम बंगाल राज्य में प्रतिपादित दिशा-निर्देशों के संदर्भ में गिरफ्तारी एवं अभिरक्षा के दौरान मानवाधिकार संरक्षण की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, तथा आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली, नागरिक अधिकारों एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं पुलिस उपनिरीक्षक देवेश चौधरी ने एफआईआर, एनसीआर, तथा NCRB से संबंधित प्रक्रियाओं एवं अभिलेख प्रणाली के बारे में विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।डीन प्रो. (डॉ.) ऋषिकेश दवे ने कहा, “ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं और उन्हें न्याय प्रणाली की वास्तविक समझ से जोड़ते हैं।उन्हें भविष्य में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए बेहतर समझ प्रदान करतें हैं।डॉ. मानवेन्द्र सिंह एवं डॉ. वैशाली अरोरा, संकाय समन्वयक, ने संयुक्त रूप से कहा,

“यह पहल विद्यार्थियों को पुलिस प्रक्रिया एवं डी.के. बसु दिशा-निर्देशों की समझ प्रदान करती है तथा उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करती है।”यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, मानवाधिकार संरक्षण तथा आपराधिक न्याय प्रशासन की व्यावहारिक समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। प्रो बोनो क्लब भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button