GautambudhnagarGreater noida news

भारतीय किसान एकता शक्ति का संगठन विस्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ज्वलंत मुद्दों पर प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने रखी बात

भारतीय किसान एकता शक्ति का संगठन विस्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ज्वलंत मुद्दों पर प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने रखी बात

ग्रेटर नोएडा ।भारतीय किसान एकता शक्ति का एक अहम संगठनात्मक विस्तार प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा एवं जिला अध्यक्ष पुलकित सिंगल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान ने जिला गौतम बुद्ध नगर व उत्तर प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्ट व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और युवराज मेहता की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से किसान आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक प्रशासन अथवा शासन स्तर पर कोई ठोस निस्तारण नहीं किया गया है, जो अत्यंत चिंताजनक है। किसान अपने हक और न्याय के लिए धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी आवाज को लगातार अनसुना किया जा रहा है।इस क्रम में संगठन को मजबूती देते हुए निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई गजेंद्र सिंह को प्रदेश संरक्षक मोहम्मद रियाज को जिला अध्यक्ष, मजदूर सभा गौतम बुद्ध नगर एवं प्रभारी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा संजीव नायक को जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा गौतम बुद्ध नगर राहुल शर्मा को युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष,लटूर सिंह नागर को ब्लॉक अध्यक्ष, दादरी,हिमांशु यादव, बबलू राजू, गजराज सिंह को प्रदेश सचिव,रविंद्र नायक को जिला उपाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर माणिक चंद, हिमांशु यादव गजराज सिंह,राजू ,बबलू ,भूपेंद्र शर्मा,अजय शर्मा को बनाया गया।इस मौके पर संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान एकता शक्ति की सदस्यता ग्रहण की। संगठनात्मक स्तर पर उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार उन्हें शीघ्र ही प्रदेश, जिला एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उपयुक्त दायित्व सौंपे जाएंगे।भारतीय किसान एकता शक्ति किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

Related Articles

Back to top button