GautambudhnagarGreater noida news

श्री धार्मिक रामलीला राम कथा : भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ हजारों श्रद्धालु हुए शामिल 

श्री धार्मिक रामलीला राम कथा : भव्य कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ हजारों श्रद्धालु हुए शामिल 

ग्रेटर नोएडा ।श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मैदान ऐछर बिरोड़ा सेक्टर पाई 1 में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज के अमृत मयी वाणी से श्री राम कथा का आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ विरौडा मंदिर के प्रांगण से होते हुए रामलीला परिसर का परिक्रमा करते हुए एच्छर गांव से निकलकर हजारों की तादाद में डीजे के साथ भक्ति में झूमते गाते यात्रा रामलीला परिसर में पहुंची है सभी भक्तों की उपस्थिति में कथा स्थान पर कलश स्थापित करने के साथ सभी भक्तों ने खूब आनंद लिया तत्पश्चात 2 घंटे श्री राम कथा संपन्न हुई श्री हनुमान जी के चरित्र का वर्णन हुआ भव्य आरती के पश्चात आज राकेश नंबरदार व नरेंद्र मावी जी के सौजन्य से सभी भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था रही सभी ने प्रसाद का आनंद लिया। आज कथा में मुख्य यजमान श्री हरवीर मावी सह मुख्य यजमान शेर सिंह भाटी धीरज शर्मा रहे हैं।  इस राम कथा में आज वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर दयाल स्वामी सुशील जी महाराज अध्यक्ष आनंद भाटी पंडित प्रदीप शर्मा पवन नागर दिनेश गुप्ता ममता तिवारी मनीष डावर अतुल आनंद फिरे प्रधान सत्यवीर मुखिया उमेश गौतम रोशनी सिंह वीरपाल मावी तेज कुमार भाटी सुंदर भाटी भगवत भाटी ज्योति सिंह अश्विनी शुक्ला राकेश बैसोया चित्रा गुप्ता रश्मि अरोड़ा गीता सागर यशपाल नागर चैनपाल प्रधान अजय कसाना पवन भाटी समीर भाटी विनीत नागर उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Back to top button