GautambudhnagarGreater noida news

वीर अब्दुल हमीद विचार मंच के संस्थापक सैयद अहसन अख्तर के जन्मदिवस पर दादरी में निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

वीर अब्दुल हमीद विचार मंच के संस्थापक सैयद अहसन अख्तर के जन्मदिवस पर दादरी में निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

ग्रेटर नोएडा ।वीर अब्दुल हमीद विचार मंच के संस्थापक स्येद अहसन अख्तर के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के दादरी में निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के लिए विशेष कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर बासित अली, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (उ.प्र.) रहे। उनके कर-कमलों से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु में गरीब व असहाय लोगों को राहत पहुंचाना तथा सेवा और संवेदना का संदेश देना था। बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने इस पहल से लाभ प्राप्त किया।इस अवसर पर सैयद अहसन अख्तर ने कहा कि मानव सेवा ही किसी भी उत्सव का सच्चा अर्थ है और भविष्य में भी वीर अब्दुल हमीद विचार मंच के माध्यम से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button