GautambudhnagarGreater Noida

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रो0 रामगोपाल यादव का जन्मदिन

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रो0 रामगोपाल यादव का जन्मदिन

शफी मोहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदि की खुशी मनाई और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव बहुत ही गंभीर प्रवृत्ति के नेता हैं और पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक पूरी मेहनत और लगन के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव के समाजवादी विचार प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शन करने का काम करते है। उनकी कार्यशैली प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, रामशरण नागर, मनोज भाटी, सुनीता यादव, सुरेन्द्र नागर, उपदेश नागर, रोहित मत्ते गुर्जर, सुनील भाटी, सुभाष भाटी, सीपी सोलंकी, विनीत यादव, देवेंद्र भाटी, सुशील नागर, गजेंद्र यादव, नरेंद्र भाटी मकोड़ा, संजीव नागर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button