GautambudhnagarGreater noida news

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन।

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया। जन्मदिन की खुशी में सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में केक काटा तथा फल और मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्त्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपा कार्यकर्ताओ ने सपा सरकार में किये गये कार्य स्थलों जैसे नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो, सम्राट मिहिर भोज पार्क आदि स्थानों पर जाकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि मृदु स्वभाव के धनी अखिलेश यादव देश के लोकप्रिय जमीनी नेता है। उनकी कार्यशैली से सभी लोग प्रभावित है। उनके कुशल नेतृत्व के कारण आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिली थी और प्रदेश ने विकास के मामले में नए आयाम स्थापित किये थे। उन्होंने समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, मुफ्त दवाई, मुफ्त सिंचाई, कामधेनु योजना, लोहिया आवास, कृषक दुर्घटना बीमा, डायल 100 आदि जनहित की अनेक योजना चलाई थी, जिसका लाभ सभी वर्गों के लोगों बिना किसी भेदभाव के मिला था। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि अखिलेश यादव वर्तमान में वंचित, शोषित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के सबसे बड़े नेता है और उनके हकों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिन पर उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिये। इस मौके पर मुख्य रूप से वीर सिंह यादव, फकीरचंद नगर डॉक्टर महेंद्र नागर, इन्दर प्रधान, सुनील भाटी देवटा, नरेंद्र नागर, रामशरण नागर एडवोकेट, कृष्णा चौहान, मेहंदी हसन, हरवीर प्रधान, जिला महासचिव सुधीर तोमर, राजेश रोही, कृशान्त भाटी, मिंटी खारी, मनोज भाटी एडवोकेट, सुनीता यादव, शशि यादव, कपिल ननका, लोकेश जनमेदा, यूनुस प्रधान, दीपक शर्मा, दीपक नागर, मोहित यादव, रोहित मत्ते गुर्जर, देवेंद्र टाइगर, उपदेश नागर, श्याम सिंह भाटी, नवीन भाटी, विकास जतन भाटी, महेश भाटी, राकेश गौतम, हुकुम सिंह भारती, विपिन सैन, अनिल प्रजापति, विजय गुर्जर, राहुल आर्यन, विनीत यादव, शौकत अली चेची, सुनील भाटी, नीरज भाटी, जुगती सिंह, अमित रौनी, विकास भनौता, रविंद्र यादव, हैप्पी पंडित, सुभाष भाटी, लोकेश भाटी, तरुण पंडित, प्रशांत भाटी, विनय शर्मा, विपिन नागर, कुलदीप भाटी, सोनू तंवर, विपिन कसाना, अमन नागर, कुलदीप भाटी, अनीस अहमद, वकील सिद्दीकी, शाहरुख चौधरी, लखन जाटव, विजय गुर्जर, पवन जोगी, सन्नी प्रजापति, जयसिंह चंदेल, हसमुद्दीन, करतार चौहान, समय भाटी, राहुल चौधरी, प्रदीप भाटी, सतेंद्र नागर, सत्यप्रकाश नागर, राहुल नागर, महेश जाटव, गौरा जाटव, दिगम्बर सिंह, सतीश नागर, अनीसा बेगम, पिंकी, जावेद अंसारी, जगदीप नागर, अंजलि श्रीवास्तव, संजीव कुमार, शेर सिंह जाटव, रोहन गौतम, सुनील दुबे, ऋतिक प्रधान, गफ्फार अब्बासी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button