GautambudhnagarGreater Noida

सपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने दाखिल किया नामांकन

सपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने दाखिल किया नामांकन

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। सपा एवं आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में आईएनडीआईए गठबंधन की लहर चल रही है। भाजपा की जनविरोधी नीति और तानाशाही के चलते आज देश एवं प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुँच गया है। दिनों-दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की असफलता है। जिसके चलते जनता भाजपा से त्रस्त जनता अब देश में बदलाव चाहती है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि समाजवादी और इंडिया गठबंधन से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है और आगामी लोकसभा गौतमबुद्धनगर पर समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया, वरिष्ठ अधिवक्ता रामसरन नागर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button