महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था आगामी 27 सितंबर 2025 को मनाएगी अपना सातवां स्थापना दिवस,अग्रणी महिलाओ को महिला उन्नति अवार्ड 2025 से किया जाएगा सम्मानित
महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था आगामी 27 सितंबर 2025 को मनाएगी अपना सातवां स्थापना दिवस,अग्रणी महिलाओ को महिला उन्नति अवार्ड 2025 से किया जाएगा सम्मानित
ग्रेटर नोएडा ।महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था आगामी 27 सितंबर 2025 को अपना सातवां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है जिसमें पूर्व की भांति विभिन्न क्षेत्रों मे समाज/जनहित से जुड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाली अग्रणी महिलाओ को महिला उन्नति अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जायेगा। संगठन की मीडिया प्रमुख दीपा रानी ने बताया कि संगठन अपना स्थापना दिवस महिला शक्ति को समर्पित करते हुए प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली अथवा उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाशाली अग्रणी महिलाओ को महिला उन्नति अवार्ड देकर सम्मानित करता है ताकि अन्य महिलायें/बच्चियां उनसे प्रेरणा ले और खुद भी सफलता की राह पर आगे बढ सके। “मिशन शक्ति” को समर्पित इस सम्मान कार्यक्रम मे आत्मनिर्भरता की पहचान स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को सम्मानित किया जाना है इसके साथ ही नवजात बच्चियों को हैल्थ किट देकर उनका स्वागत कर “बेटी जन्म पर खुशी मनाओ कन्या जन्मोत्सव मनाओ” का संदेश दिया जाएगा