GautambudhnagarGreater Noida

सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने आयोजित किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने आयोजित किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। देश मे आगामी आम चुनाव मे महिलाओ की भूमिका को लेकर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। नोएडा सैक्टर 44 स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे संस्थापक डा.राहुल वर्मा ने कहा कि देश मे लोकतंत्र है जिसमे जनता द्वारा सरकार चुनी जाती है अर्थात वोट करना हर व्यक्तित का अधिकार है जो हमे सरकार चुनने की ताकत देता है इसलिए हर व्यक्तित को मतदान अवश्य करना चाहिए और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाना चाहिए । जिलाध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण मे महिलाओ की अहम भूमिका सुनिश्चित करने के लिए सभी महिलाओ को लोकतंत्र के इस पर्व मे बढ चढकर भाग लेना चाहिए और अपना कीमती वोट एक सुशिक्षित समृद्ध विकसित राष्ट्र के निर्माण हेतु अवश्य करना चाहिए। संगठन इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर चुनाव मे महिलाओ की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम मे उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी अध्यक्ष पूजा अवाना, मीना गौतम, गुड़िया भदोरिया, रितु भारद्वाज, सुरेंद्र बिष्ट, रजनी शर्मा, शालू कश्यप, सुनीता भटनागर, आरडी शर्मा सदस्य मौजूद रहे,

Related Articles

Back to top button