बिना नुकसान के रंग: होली के लिए स्किन केयर और न्यूट्रिशन गाइड। डॉ. अश्विनी कंसल, सीनियर कंसल्टेंट, यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नॉएडा
बिना नुकसान के रंग: होली के लिए स्किन केयर और न्यूट्रिशन गाइड। डॉ. अश्विनी कंसल, सीनियर कंसल्टेंट, यथार्थ हॉस्पिटल ग्रेटर नॉएडा

ग्रेटर नोएडा ।“होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन इसे मनाते समय हमें अपनी त्वचा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। होली खेलने से पहले चेहरे, हाथों, पैरों और खुली त्वचा पर अच्छी तरह मॉइस्चराइज़र लगाएं, ताकि त्वचा पर एक सुरक्षा परत बन सके। आंखों को सुरक्षित रखें और कोशिश करें कि हल्के, ऑर्गेनिक रंगों का ही इस्तेमाल करें। तेज, केमिकल और गहरे रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बालों में तेल लगाकर और सिर को ढककर रखें, ताकि रंगों से बालों को हानि न पहुंचे।खानपान का ध्यान रखना भी जरूरी है। हल्का और घर का बना भोजन करें, तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, फल खाएं और शराब या अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहें, ताकि गैस्ट्राइटिस या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं न हों। स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और जिम्मेदारी से होली का आनंद लें।”




