GautambudhnagarGreater noida news

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भटिया को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर हुई पदोन्नति 

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भटिया को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर हुई पदोन्नति 

ग्रेटर नोएडा।उत्तर प्रदेश शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भटिया को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। शैलेन्द्र कुमार भटिया को लगभग पांच महीने पहले पीसीएस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया था। वर्तमान में वह यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ-साथ वे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना के नोडल अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मूल रूप से बस्ती जिले के रहने वाले भटिया 2008 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने कैरियर के दौरान कानपुर, रामपुर, इटावा में उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) और गाजियाबाद में अपर जिलाधिकारी के पदों पर कार्य किया है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना में उन्होंने ग्लोबल टेंडर, भूमि अधिग्रहण और केंद्र तथा राज्य स्तर के विभिन्न मंत्रालयों से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, भटिया इंटरनेशनल फिल्म सिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी बड़ी स्थानीय परियोजनाओं के नोडल अधिकारी रहे हैं। उनके प्रयासों ने क्षेत्र को एक प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उनकी पदोन्नति पर सहकर्मियों के साथ साथ जिले के नागरिकों ने उनको बधाई दी। लोगों ने उनके पारिवारिक परिवेश की भी सराहना की। उनके पिता स्वर्गीय बंशीधर भटिया रुधौली नगर पंचायत में स्थित दिलेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य थे और उनके सरल व्यक्तित्व तथा समर्पण के लिए आज भी याद किए जाते हैं। बताया जाता है कि शैलेन्द्र कुमार भटिया भी अपने पिता की तरह सरल, नम्र और समर्पित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं।शैलेन्द्र भटिया की सफलता साबित करती है कि ईमानदारी और लगन के साथ काम करने वाले अधिकारी एक दिन सरकारी सेवा में ऊंचे पद तक पहुंच सकते हैं।”

उनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता और जनहित के कार्यों ने न सिर्फ यमुना क्षेत्र के विकास में योगदान दिया, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख परियोजनाओं को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी उपलब्धि उत्तर प्रदेश के युवा अधिकारियों और छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शैलेन्द्र कुमार भटिया का करियर पथ स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सार्वजनिक सेवा में समर्पण, निष्ठा और कार्यकुशलता ही वह आधार है जिस पर राष्ट्रीय स्तर की सफलता निर्मित होती है।

Related Articles

Back to top button